Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शिक्षा विभाग राजस्थान बीकानेर के द्वारा विभाग में कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में शिक्षा मंत्री से भी कई बार संगठन की विस्तृत वार्ता हो चुकी है। मंत्रीजी ने भी जल्दी से जल्दी मंत्रालय कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं शिक्षा निदेशक श्री गौरव अग्रवाल ने भी पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के लिए कहा है शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने प्रशासन को स्पष्ट रूप से कहा है की 30 अक्टूबर 2022 तक मंत्रालय कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की जाए अन्यथा पूरे राज्य स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वर्तमान में संगठन के पदाधिकारी ग्रेड पे 3600 के लिये बीकानेर से जयपुर के लिए पदयात्रा पर है पदयात्रा पूरी होने के पश्चात यदि डीपीसी की प्रक्रिया संपूर्ण नहीं हुई तो मंत्रालय कर्मचारियों का एक बड़ा आंदोलन विभाग में हो सकता है संगठन ने यह भी निर्णय लिया है कि जब तक पदोन्नति नहीं हो जाती तब तक पात्रता सूची एसीआर या अन्य कोई भी जारी सूचियां के लिए प्रशासन को ना बधाई देगा ना संगठन श्रेय लेते हुए किसी से बधाई स्वीकार करेगा संघ का स्पष्ट मानना है कि निदेशालय स्तर पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों की
पदोन्नति एवं पदस्थापन की पूरी प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2022 तक संपन्न होनी ही चाहिए । तत् पश्चात 15/11/2022 तक राजस्थान के समस्त मण्डल स्तर पर सहायक प्रशासनिक अधिकारियों एवं वरिष्ठ सहायक की डीपीसी कर पदस्थापन आदेश जारी किए जावे।