Thar पोस्ट। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा सात सूत्रीय मांगों पर आंदोलन किया जा रहा है इसके चलते आज राज्य केन्द्रीय मुद़णालय जयपुर में बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कर्मचारी नेता श्री सुरज प्रकाश टांक ने की । इसमें बीकानेर से संघर्ष समिति के प्रांतीय पदाधिकारी श्री कमल नारायण आचार्य गिरजा शंकर आचार्य एंव अन्य सदस्य श्री रसपाल सिंह मोटा जितेन्द्र गहलोत मनीष विधानी तारा चन्द सिरोही आदि कर्मचारी नेताओं ने भी अपने विचार प्रकट किये । राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रांतीय सदस्य कमल नारायण आचार्य ने बताया कि मिटिंग में लिये गये निर्णय के अनुसार दिनांक 2/8/21 को जिला कलक्टर कार्यालय के सामने सरकार को सदबुद्धि दे इसके लिए सदबुद्धि यज्ञ किया जायेगा। कमल नारायण आचार्य प्रांतीय सदस्य राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति