

Thar पोस्ट, राजस्थान। राजस्थान का नाम जेहन में आते है यहाँ के किले, हवेलियां, मिट्टी के दूर तक फैले खूबसूरत धोरों के नजारे आपकी आखों के सामने उतराने लगते है। राजस्थान अपने आप मे विचित्रताओं को समेटे हुए है। इन्ही में शामिल है एक ऐसा पत्थर जो दूध को दही में बदल देता है। राजस्थान के जैसलमेर जिले में है हाबुरिया गाँव। जैसलमेर मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर है हाबुरिया गांव। इसका दूसरा नाम पूनमनगर भी है। यहां हाबुरिया नामक पत्थर से बने बर्तन मिलते है। जिसे दही जमाने मे काम लिया जाता है। पत्थर के संपर्क में आते ही दूध धीरे-धीरे दही बनने लगता है। दही भी मक्खन की तरह। यहां के लोग इसी विधि से दही जमाते हैं। गुणात्मक दृष्टि से भी यह दही बेहतर है। अनेक देशी-विदेशी सैलानी भी इस पत्थर से बने बर्तन को अपने साथ ले जाते है। विशेषज्ञों का मानना है कि सदियों पहले यहाँ समुंदर हुआ करता था। धीरे धीरे समुंदरी पदार्थ मिट्टी में दबकर पत्थर बन गए। जैसलमेरी पत्थर एक तरह की मिट्टी ही है। जो भूमि में सदियों तक दबने के बाद पत्थर बन गई। हाबूर गाँव मे मिलने वाले पत्थर के संपर्क में आने के बाद दूध दही में बदल जाता है।

