Thar पोस्ट जयपुर। मानसून अपने अंतिम चरण में है। राजस्थान के मौसम विभाग ने प्रदेशभर के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग की मानें तो अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और पाली में भारी बारिश होने की संभावना है भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आज उदयपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम तो वहीं कुछ इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।