Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मॉनसून अभी शिथिल पड़ गया है। छिटपुट बारिश हो सकती है। इस बारे में मौसम विभाग का कहना है कि अगले 6-7 दिन बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। उसके बाद 27-28 जुलाई के आसपास एक नया तंत्र सक्रिय होगा जिसके प्रभाव से फिर भारी से अतिभारी बारिश का दौर शुरू होगा।