ताजा खबरे
IMG 20260502 181606 तेज बारिश के बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया, इतने दिन तक गड़बड़ रहेगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर समेत अनेक जिलों में आज मूसलाधार बारिश हुई, बेमौसम की बारिश ने किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। बीकानेर में अनेक निचले स्थानों पर पानी भर गया, इसमे लाइन पुलिस, नगर निगम रोड, गिनानी आदि शामिल है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में 6 मई तक आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। हालांकि इस बदलाव से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। विभाग के अनुसार अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक समेत पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, फलौदी और श्रीगंगानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

इससे अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इससे लू से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि मौसम के इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि आंधी और बारिश से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।


Share This News