Thar पोस्ट। राजस्थान के मौसम विभाग ने आज फिर जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभागों के कुछ इलाकों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इनमें पूर्वी राजस्थान के चार जिलों में जहां भारी बारिश का अलर्ट दिया है वहीं सात अन्य जिलों जयपुर, दौसा, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, सीकर, बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ के कुछ भागों में भी बारिश होने के आसार हैं. शनिवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छितराई हुई हल्की से मध्यम बारिश हुई।
कई इलाकों में बारिश की चेतावनी दी है. उनमें कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इनमें पूर्वी राजस्थान का भरतपुर, अलवर, धौलपुर और करौली जिला शामिल है. इनके अलावा सात अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट दिया गया है।