







Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के करीब एक दर्जन जिलों में बारिश आंधी के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 5 और 6 मई के लिए राज्य के 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में 15 से अधिक जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जोधपुर और अजमेर के कई इलाकों में ओले भी गिरे। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में दर्ज हुआ। कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। जयपुर, अलवर, सीकर और पिलानी समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान सोमवार को 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। कुछ जगहों पर पारा एक ही दिन में 8 डिग्री तक गिरा। मौसम में आए बदलाव का सबसे ज्यादा असर अलवर में देखने को मिला, जहां अधिकतम तापमान में करीब 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर, सीकर, पिलानी, अजमेर, चित्तौड़गढ़, कोटा, टोंक और गंगानगर में तापमान 4 से 6 डिग्री तक नीचे आया।




