Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 11 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट है विभाग के अनुसार दौसा, करौली, बारां, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, पाली, अजमेर, नागौर जिले के अलग अलग स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 20-30 KMPH गति से तेज हवा चलने का अनुमान है। राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी जिलों में बारिश का दौर जारी है। एक दिन पहले जयपुर सहित बारां, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सिरोही, कोटा, जालौर और झालावाड़ समेत कई जिलों में बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक बारिश बीते 24 घंटे में बांसवाड़ा के लोहरिया में 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राजस्थान में अगले 2 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। 23 अगस्त से राज्य में मॉनसून के और सक्रिय होने संभावना है।