Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के मौसम विभाग ने बीकानेर सहित अन्य जिलों के लिए अंधड़ बारिशी अलर्ट जारी किया है। विभाग के माने तो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने तथा प्री मॉनसून गतिविधियों के चलते बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग जिलों में मेघगर्जन के साथ आंधी चलेगी व हल्की से माध्यम बारिश होने का अनुमान है। जबकि चूरू, हुनमानगढ़ और श्रींगगानगर में बारिश का पूर्वानुमान है। इन इलाकों में मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं , बौछारें बूंदाबांदी होगी। मौसम विभाग के अनुसार यह गतिविधियां 23 जून तक रहेगी।
बीकानेर संभाग में बीती रात आये अंधड़ से कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। हालांकि बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम दिलखुश बना रहा। अंधड़ से बीकानेर रेलवे स्टेशन के पास पेड़ गिरा। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में पेड़ व बिजली के पोल गिरे। इससे बिजली आपुर्ति बाधित हुई।