MLA siddhi kumari, other leaders

Thar पोस्ट, न्यूज।बीकानेर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रेलवे अंडर ब्रिज सहित विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया। इस अवसर पर बीकानेर में गड़सीसर अंडर पास नागणेचिजी मंदिर से आगे हुए कार्यक्रम में विधायक सिद्धि कुमारी, महापौर सुशीला कंवर, मोहन सुराणा बीजेपी नेता सत्यप्रकाश आचार्य, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा गांव में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में श्री डूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 554 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कार्यों की सौगात दी। इसके साथ ही 1 हजार 500 फ्लाईओवर तथा अंडरपास का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा एवं सूडसर के लोगों को अंडरब्रिज की सौगात दी।
इस दौरान उत्कर्ष कार्य करने वाले छात्र व छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में रजनीकांत, शिव स्वामी, बृजलाल तावनियाँ, सरपंच जसवीर सारण, लक्ष्मी नारायण सेवग, महावीर प्रजापत, महामंत्री सुरेन्द्र चूरा, पार्षद विनोद गिरि गोसाईं, भंवरलाल दुगड़, रेलवे के अधिकारी तथा श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन के अधिकारियों सहित ग्रामीण आमजन की उपस्थिति रही।