ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241225 WA0134 1 लालगढ-दादर सहित अनेक रेल सेवाओं का रूट प्रभावित, भारी बारिश का असर Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारी वर्षा के कारण पाली मारवाड-बोमादडा रेलखंड के बीच जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित
रेलसेवाए मार्ग परिवर्तित/रेगूलेट/आंशिक रद्द रहेगी।भारी वर्षा के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे के पाली मारवाड-बोमादडा रेलखंड के बीच जल भराव के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाए प्रभावित रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

  1. गाडी संख्या 16312, तिरूवनंतपुरम उत्तर -श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 12.07.25 को तिरूवनंतपुरम उत्तर से संचालित हुई है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग अजमेर-फुलेरा-मेडता रोड बाई पास-बीकानेर होकर संचालित होगी।
  2. गाडी संख्या 20475, बीकानेर-मिरज रेलसेवा जो दिनांक 14.07.25 को बीकानेर से संचालित हुई है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग लूनी-समदडी-भीलडी-पाटन-महेसाना होकर संचालित होगी।
  3. गाडी संख्या 14707, लालगढ-दादर रेलसेवा जो दिनांक 14.07.25 को लालगढ से संचालित हुई है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग लूनी-समदडी-भीलडी-पाटन-महेसाना होकर संचालित होगी।
  4. गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 14.07.25 को साबरमती से संचालित हुई है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग पालनपुर-भीलडी-समदडी-लूनी होकर संचालित होगी।
  5. गाडी संख्या 14802, इन्दौर-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 14.07.25 को इंदौर से संचालित हुई है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग अजमेर-फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर होकर संचालित होगी।
  6. गाडी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 13.07.25 को काठगोदाम से संचालित हुई है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग अजमेर-फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर होकर संचालित होगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं

  1. गाडी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 14.07.25 को जोधपुर से प्रस्थान की है, वह रेलसेवा पाली मारवाड तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पाली मारवाड-साबरमती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 14822, साबरमती- जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 14.07.25 को साबरमती से प्रस्थान की है, वह रेलसेवा मारवाड जं. तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मारवाड-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  3. गाडी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 13.07.25 को हडपसर से प्रस्थान की है, वह रेलसेवा मारवाड जं. तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मारवाड-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  4. गाडी संख्या 11090, पुणे-भगत की कोठी (जोधपुर) रेलसेवा जो दिनांक 13.07.25 को पुणे से प्रस्थान की है, वह रेलसेवा मारवाड जं. तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मारवाड-भगत की कोठी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं

  1. गाडी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 13.07.25 को हडपसर से प्रस्थान की है, वह रेलसेवा मारवाड जं. पर रेगुलेट रहेगी।
  2. गाडी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 13.07.25 को काठगोदाम से प्रस्थान की है, वह रेलसेवा हरिपुर पर रेगुलेट रहेगी।
  3. गाडी संख्या 11090, पुणे-भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 13.07.25 को पुणे से प्रस्थान की है, वह रेलसेवा मारवाड जं. पर रेगुलेट रहेगी।

Share This News