ताजा खबरे
IMG 20220216 WA0198 पुष्करणा सावा : कुरीतियों को दूर करने के लिए आगे आ रहे लोग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। मितव्ययता के जाने से जाने वाले पुष्करणा समाज के सामूहिक ओलम्पिक सावे को लेकर जहां स्वयंसेवी संस्थाएं सहयोग कर रही है तो समाज की कुछ संस्थाएं बैनर पोस्टर के जरिये समाज में व्याप्त कुछ कुरीतियों को दूर करने का संदेश दे रही है। राष्ट्रीय पुष्करणा महासंघ की ओर से विवाह समारोह के दौरान मिलनी,पेचा,खोळा लेने,मायरे के दायरे को सीमित करने,कम रीति रिवाज करने को कम करने की बात कही गई है। पुष्करणा समाज मे देखादेखी और आपसी हौड के चलते कुछ लोग अनावश्यक खर्च कर रहे हैं। जो गलत भी है।सकारात्मक बात यह कि लोग अब इसका विरोध कर रहे हैं। इस प्रकार के पोस्टर व बैनर शहर के अनेक मुख्य चौराहों,चौक,मोहल्लों में लगाएं गये है। ऐसे सुविचार पोस्टर का लोकार्पण पं बंगाल के प्रभारी समाजसेवी केदारनाथ उपाध्याय एवं महिलाओं की ओर से किया गया। इस मौके पर बीकानेर प्रभारी युगल छंगाणी,मनोज देराश्री,गोपीकिशन,अशोक पुरोहित,उत्तम व्यास,नागू भा,नंदकिशोर रंगा,राजू रंगा उपस्थित रहे। विष्णुरूपी दुल्हों का होगा सम्मान। संस्था की ओर से सावे के दिन रत्ताणी व्यासों के चौक में विष्णुरूप में आने वाले पहले दिन दुल्हों का सम्मान किया जाएगा।


Share This News