ताजा खबरे
नशे के तस्कर के मकान पर अवैध निर्माण ध्वस्तमूलभूत सुविधाएं नहीं दी गई तो रीको लिमिटेड को सर्विस चार्जेज नहीं दिया जाएगा — करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशनइस देश की प्रधानमंत्री की फर्जी अश्लील तस्वीरें वायरल, तस्वीरों की सच्चाई बताईभारत में इतने दिनों का पेट्रोल-डीजल कोटा शेषNEET परीक्षा हुई रद्दराज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी आज पहुंचेंगे बीकानेरश्री केसरिया हनुमान मंदिर में सहस्त्र घटाभिषेक लगभग 4 घंटे चलानहरबंदी समाप्त, इस दिन पहुंचेगा घरों में पानीपीएम मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील कीबंटवारे में धन लिया, हो गए वे कंगाल, मां मेरे हिस्से रही, मैं हूं मालामाल
IMG 20220209 WA0175 पुष्करणा ओलिंपिक सावे से जुड़ी अनेक ख़बरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

अस्थाई चिकित्सा केन्द्र प्रारम्भ

Thar पोस्ट, बीकानेर, 9 फरवरी। पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक सावे के मद्देनजर बारहगुवाड़ स्थित विद्यार्थी सभा भवन में अस्थाई चिकित्सा केन्द्र स्थापित किया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ. राहुल हर्ष ने बुधवार को इसका उद्घाटन किया।
परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष नवरतन व्यास ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल व्यास और डॉ. विजय शंकर बोहरा सहित फार्मासिस्ट, डीडीसी हैल्पर, एएनएम, लैब हैल्पर आदि की ड्यूटी इस अस्थाई चिकित्सा केन्द्र में लगाई गई है। वहीं आयुर्वेद विभाग द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधांशु व्यास को इसके लिए नियुक्त किया गया है। इस दौरान सभी आवश्यक दवाईयों की व्यवस्था की गई है। यह चिकित्सा केन्द्र 19 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक कार्यरत रहेगा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान किशन ओझा, श्रीलाल व्यास, कैलाश पुरोहित, विशम्भर व्यास, अनिल व्यास, मुन्ना भादाणी, मनमोहन कल्ला, पार्षद दुर्गा दास छंगाणी, शिवकुमार व्यास तथा नथमल व्यास सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

पुष्करणा समाज के ओलंपिक सावे की तैयारियों की हुई समीक्षा
Thar पोस्ट, बीकानेर, 8 फरवरी। पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक विवाह (ओलंपिक सावे) के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर(नगर) अरुण प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक आयोजित हुई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सामूहिक सावे से पूर्व शहर में साफ-सफाई, सार्वजनिक प्रकाश, बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति के संबंध की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
नगर निगम उपायुक्त सुमन शर्मा ने बताया कि ओलंपिक सावे के मध्यनजर शहर के अंदरूनी क्षेत्र में साफ सफाई के लिए सांयकालीन पारी में दो ट्रैक्टर की व्यवस्था की गई है। वहीं विवाह समारोह स्थल तथा घर घर कचरा संग्रहण के लिए अतिरिक्त गाड़ियों की समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि सफाई के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जो सावे तक अवकाश के दिन भी कार्यरत रहेंगे। शहर में सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था, सड़क मरम्मत के लिए अतिरिक्त संसाधन तथा मॉनिटरिंग सिस्टम को प्रभावी रूप से अमल में लाया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर(शहर) ने ओलंपिक सावे के मद्देनजर पानी की निर्बाध आपूर्ति तथा पाइपलाइन लीकेज की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एल. मीणा ने बताया कि 8 से 19 फरवरी तक बारहगुवाड़ चौक में मेडिकल टीम मय एंबुलेंस तैनात रहेगी। नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि ओलंपिक सावे के मध्यनजर जस्सूसर गेट तथा नत्थूसर गेट पर तीन-तीन हाईमास्क लाइट लगाई जाएगी तथा शहर को जोड़ने वाली संपर्क सड़कों के मरम्मत का कार्य 15 फरवरी से पूर्व करवा दिए जाएंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा ने सामूहिक विवाह के दौरान नवदंपति को मिलने वाली अनुदान राशि से संबंधित कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश दिए।
इस दौरान बीकेईएसएल के अर्पण दत्ता, महिला अधिकारिता की उपनिदेशक मेघारतन, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शारदा चौधरी, जिला रसद विभाग के रामरतन सौंकरिया आदि मौजूद रहे।

बैंक ने एक करोड़ छ हजार की गड्डियां वितरित की

बैंक ऑफ बड़ौदा का कैश विनिमय काउंटर शुक्रवार व सोमवार को लगेगा

Thar पोस्ट, बीकानेर। पुष्करणा सावा रमक झमक कार्यालय में एसबीआई बैंक द्वारा चलाए जा रहे कैश विनिमय काउंटर का आज समापन हुआ। दो दिन में कुल एक करोड़ छ हजार नए नोटों की गड्डियां का वितरण किया गया। रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरु’ ने बताया कि सावा में शादी वाले परिवार के अलावा ननियाल पक्ष से मायरा व यज्ञोपवीत वाले परिवारों को भी कैश विनिमय के तहत बैंक द्वारा कैश विनिमय कर नए नोटो की गड्डिया उपलब्ध करवाई गई। ओझा ने बताया कि सावा में चाहे 10 का नोट ही हाथ मे हो और नया व कड़ कड़ा हो तो अलग ही खुशी होती है । रमक झमक की ओर से प्रहलाद ओझा ‘भैरु’ व मुरली नारायण ओझा ने सावा पर नए गड्डियों की व्यवस्था करने व वितरण करने की सेवा देने के लिये लीड बैंक मुख्य प्रबंधक एम एम एल पुरोहित, एसबीआई पब्लिक पार्क ब्रांच के मुख्य प्रबंधक अश्वनी कुमार शर्मा अम्बेडकर सर्किल ब्रांच के कैश इंचार्ज अरुण आचार्य आदि का अभिनन्दन पत्र,माला व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। राधे ओझा ने बैंक व सेवा देने वाले स्टाफ का आभार जताया।

राधे ओझा ने अन्य जानकारी में बताया कि शहर में आज भी सगाई व रिश्ते तय हो रहे है इसलिये उन परिवारों को नए नोटों की आवश्यकता होगी इसलिये बैंक ऑफ बड़ौदा का कैश विनिमय काउंटर रमक झमक मंच पर शुक्रवार व सोमवार को लगेगा।


Share This News