


Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। श्री बाल मंडल मानस प्रचार एवं सेवा समिति। पुनरासर पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए रामरतन जी की प्याऊ पर श्री बाल मंडल मानस प्रचार सेवा समिति द्वारा नि: शुल्क भोजन,चाय,नाश्ता,चिकित्सा सेवा, शिविर लगाया जाएगा। इसकी जानकारी मंङल के संरक्षक नारायण दास पुरोहित ने दी और साथ ही मेला कार्यकारणी गठित की। जिसमे अजय स्वामी,भूपेन्द्र जोशी, दिपक,मनोज, दिनेश, मनमोहन,अनूज को खाने और नाश्ते की व्यवस्था एवं सन्नू महाराज को चिकित्सा सेवा , सुखदेव पुरोहित,D.K. व्यास को मेला नियंत्रण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रवानगी दिनांक- 31-8-2022 को दोपहर 2:00 बजे साले की होली, केला कॉलोनी से होगी। यह जानकारी मंङल अध्यक्ष सन्नू महाराज ने दी।







