Thar पोस्ट न्यूज। पूनरासर मेले के लिए ऊंट गाड़ों की बुकिंग जोरों पर है। शहर के जस्सूसर गेट के पास, नयाशहर थाने के पास, रतन बिहारी हनुमान जी मंदिर के पास ऊंट गाड़ों की बुकिंग चल रही है। इसमे भी एक तरफा ओर दो तरफा बुकिंग है यानि आना व जाना दोनो शामिल है। आज जयपुर रोड पर अधिक भीड़ रहेगी। तेज धूप की परवाह किये भी लोग रवाना हो रहे है। शाम को अधिक रवाना होंगे। दूसरी और राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने इस मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 29 और 30 अगस्त को विशेष बस सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। हालांकि इस बार पुरुष श्रद्धालुओं को निराशा हाथ लगी है, क्योंकि उन्हें पूरा 65 रुपए का किराया चुकाना होगा, जबकि महिलाओं और बच्चों के लिए आधा किराया (35 रुपए) ही निर्धारित किया गया है।
पूनरासर बालाजी का मेला हर साल हजारों-लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनता है। शहर से लेकर गांव-ढाणियों तक से भक्तजन पदयात्रा और वाहनों से बाबा के दरबार पहुंचते हैं। 29 और 30 अगस्त को बीकानेर के एमएम ग्राउंड से पूनरासर के लिए विशेष बसें लगातार संचालित होंगी। वहीं, पूनरासर से बसों का संचालन मेला कमेटी और प्रशासन द्वारा सुझाए गए स्थान से किया जाएगा। बसों के संचालन की जिम्मेदारी मेला प्रभारी मदन सिंह राजपुरोहित (प्रबंधक यातायात) और सतीश आचार्य को दी गई है।: इस बार निगम ने साफ किया है कि पुरुष श्रद्धालुओं को मेले की यात्रा के लिए पूरा किराया 65 रुपए चुकाना होगा। महिलाओं और बच्चों के लिए रियायती किराया 35 रुपए प्रति यात्री रहेगा।