Thar पोस्ट, बीकानेर। ऐतिहासिक पब्लिक पार्क के प्रवेश दरवाजे को रिपेयरिंग के नाम पर क्षति पहुंचाने के विरोध में विधायक सिद्धि कुमारी ने जिला कलेक्टर से बात की है। विधायक ने दरवाजों को यथा स्थिति में रखे जाने की बात कही है। जानकारी में रहे कि इन दरवाजों को महाराजा गंगा सिंह ने इंग्लैंड की तर्ज पर बनवाया था। पुरातत्व विभाग के नियमानुसार 100 वर्ष पुराने किसी भी ऐतिहासिक इमारत की मरम्मत में आधुनिक सामान का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से पब्लिक पार्क का प्रवेश द्वार क्षतिग्रस्त है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। बीकानेर के संस्थापक राव बीकाजी की प्रतिमा के सामने पब्लिक पार्क का प्रवेश द्वार है। सर्किट हाउस से के पास तक तीन दरवाजों का क्षेत्र पब्लिक पार्क में आता है।
