ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20240329 WA0251 प्रशासनिक अमले का फ्लैग मार्च, जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कहा निर्भय होकर करें मतदान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन का संयुक्त फ्लेगमार्च शुक्रवार को निकाला गया।

इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक श्रीमती तेजस्विनी गौतम सहित विभिन्न पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, बीएसएफ, क्यूआरटी, पुलिस के जवान और महिला पुलिस साथ रहे। फ्लेग मार्च की शुरूआत कलक्ट्रेट परिसर से हुई। सभी यहां से रवाना होकर सार्दुल सिंह सर्किल, एमजी रोड होते हुए कोटगेट थाना पहुंचे।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान पुलिस और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके मद्देनजर सभी कार्मिक पूर्ण गंभीरता एवं जिम्मेदारी से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के मद्देनजर डिप्लोयमेंट प्लान तैयार कर लिया गया है। मतदान के दौरान कानून व्यवस्था संधारित रहे, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। मतदान के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान अतिरिक्त जिला मिजिस्ट्रेट (नगर) श्री उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री प्यारे लाल शिवरान, एएसपी (शहर) श्री दीपक शर्मा, वृत्ताधिकारी शहर श्री श्रवण दास संत, सीओ सदर श्री रमेश सहित शहरी क्षेत्र के समस्त थानाधिकारी साथ रहे।


Share This News