ताजा खबरे
पीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौत
IMG 20201114 WA0321 बच्चों को अच्छी शिक्षा संस्कार देना सबकी जिम्मेदारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़।
देश के बेहतर भविष्य के लिये बच्चों को अच्छी शिक्षा एंव संस्कार देना सबकी जिम्मेदारी। आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर सूचना प्रौद्योगिक विभाग के जिला संयोजक जयदीपसिंह जावा ने बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर जवाहर पार्क में आज एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।देश के बेहतर भविष्य के लिये बच्चों को अच्छी शिक्षा एंव संस्कार देना हम सबकी अहम जिम्मेदारी है।शहर ज़िला कांग्रेस के सचिव मनोज चोधरी ने बताया कि आज की सभा मे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा भारत की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पं.जवाहरलाल नेहरू जी का पूरा जीवन ही प्रेरणा से भरा रहा। उन्हें ‘आधुनिक भारत के रचयिता’ यूँ ही नहीं कहा जाता, नेहरू जी सदा ही सशक्त लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्ष संविधान और स्वावलम्बी अर्थव्यवस्था के पक्ष में रहे और उन्होंने अपना पूरा जीवन नव भारत के निर्माण में समर्पित कर दिया। मौजूद ब्लाक अध्यक्ष सुमित कोचर ने कहा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू जी का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह था, उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
आज की सभा मे सोहन राव, भागीरथ सिंगनिया, गौरीशंकर चोधरी, युथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग सहित अन्य ने चाचा नेहरू की मूर्ति पर पुष्पांजलि कर श्रधंजलि अर्पित की।


Share This News