Thar पोस्ट, न्यूज। रुस के राष्ट्रपति को अनेक तरह के विरोधों का सामना करना पड़ रहा है। पुतिन के लिए femen ग्रुप की युवतियां सिरदर्द की वजह बानी हुई है। इस ग्रुप की लड़की ओलेक्जैंड्रा शेवचेन्को पुतिन के समक्ष कपड़े खोलकर प्रदर्शन कर चुकी है। यूक्रेन के यह ग्रुप महिलाओं के अधिकारों पर अलग अंदाज में प्रदर्शन करने के लिए जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महिला ने घटना को लेकर कहा था, ‘मैं फेंस के ऊपर से कूदी और कपड़े उतारते हुए पुतिन की तरफ दौड़ी. और चिल्लाई- डिक्टेटर’

टॉपलेस होकर किया था प्रदर्शन
बीते 6 मार्च को इस संगठन की 50 लड़कियों ने एफिल टावर पर टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया था. ये ग्रुप अपनी छाती पर ‘Peace For Ukraine’ ‘Stop Putin’s War’ लिखवाकर प्रदर्शन कर रही हैं। बात दे कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दुनियाभर में कई जगह विरोध हो रहा है. अलग-अलग तरीकों से पुतिन के तौर तरीकों का विरोध हो रहा है. ऐसा नहीं है कि पुतिन अभी ही आलोचकों के निशाने पर हैं. वह पहले भी दुनिया के अलग-अलग हिस्से में विरोध झेल चुके हैं। महिलाओं का यह तरीका वायरल हो रहा है।