





Thar पोस्ट न्यूज। पडौसी दुश्मन देश पाकिस्तान में गृह युद्ध की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इमरान की पार्टी के नेता अडियाला जेल की तरफ प्रोटेस्ट मार्च कर रहे हैं अनेक शहरों से इमरान समर्थक अडियाला जेल की ओर कूच कर रहे है। इस बीच इमरान की बहन नोरीन नियाज़ी का बड़ा बयान सामने आया है– नोरीन नियाज़ी ने कहा है कि जेल में इमरान के ऊपर बहुत जुल्म हो रहा है। इमरान को कैद-ए-तन्हाई में रखकर उनपर अत्याचार किया जा रहा है… नोरीन ने कहा है कि मुनीर किसी एक से भी इमरान को मिला दे तो बात नहीं बिगड़ेगी। इमरान समर्थक अडियाला जेल पहुंच रहे हैं, गाड़ियों से इमरान समर्थक अडियाला जेल की तरफ निकल गए हैं। जेल में इमरान से उनके परिवार की मुलाकात की डिमांड है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से खबर है कि शहबाज़ शरीफ नवाज शरीफ से मिलने लाहौर पहुंचे हैं। इमरान को लेकर पाकिस्तानी मीडिया का दावा, ‘नोटिफिकेशन तक इमरान से किसी की मुलाकात नहीं’। इसके साथ ही आसिम मुनीर के नोटिफिकेशन को लेकर मुलाकात हो सकती है और मुनीर के नोटिफिकेशन पर हो सकता है फैसला। तनाव की स्थिति लगातार बनी हुई है।




