Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर खाजूवाला का मामला तूल पकड़ रहा है। यहां के 2 KLD राजकीय विद्यालय में शिक्षक पर छात्रा को प्रेम पत्र देने का आरोप लगा है। शिक्षा निदेशक ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी व्याख्याता सुरेश कुमार निलंबित कर उसका मुख्यालय डूंगरपुर किया है। डीईओ किशनदान चारण ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही निदेशक ने विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक के द्वारा छात्रा को लव लेटर देने को गंभीर मानते हुए कार्रवाई की है। छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी थी जिसके बाद परिजनों के साथ ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर गेट पर ही तालाबंदी कर जताया विरोध। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के सभी अभिभावक भी धरने पर बैठ गए। मौके पर दंतौर पुलिस भी पहुचीं।