
Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर के राजकीय डूंगर कॉलेज के विज्ञान कक्ष की आज छत गिर गई।
इसका विरोध करते हुए विधार्थियों ने कहा कि पूरा भवन ही जर्जर हो रहा है। कॉलेज प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। इस वजह से आज एक छत गिर गई। जिस कक्ष की छत गिरी है, उसमें भी परीक्षाएं कराई जा रही है। कई छात्र हेलमेट पहनकर कॉलेज पहुंचे। छात्रों ने विज्ञान भवन कक्ष में परीक्षाएं नहीं कराने का आग्रह किया है। इस मौके पर एनएसयूआई के ज़िलाध्यक्ष कृष्ण कुमार गोदारा व छात्रसंघ अध्यक्ष हरीराम गोदारा ने कॉलेज प्रशासन पर रोष जताया। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।