Thar पोस्ट। बीजेपी में कई नेता अब बगावती मूड में है। सूची आने से पहले जो विधायक निश्चिंत थे वे अब बगावत पर आमादा है। टिकट कटने से नाराज विधायकों ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। टिकट गंवाने वालों ने भाजपा को अपने बगावती तेवर दिखाए है एक बार फिर भाजपा में बगावत का दौर शुरू हो गया है। टिकट गंवाने वालों के सख्त तेवर देखने को मिल रहे हैं। कहा जा रहा है कि राजस्थान में पहली सूची में वसुंधरा राजे के समर्थकों को तवज्जों नहीं मिली है। इससे नाराज होकर राजे समर्थकों ने बगावती तेवर दिखाए हैं।जयपुर की झोटवाड़ा विधानसभा सीट से जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को प्रत्याशी घोषित किया है। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत का टिकट काटकर जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर दाव खेला है। लंबे समय से झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय होकर सामाजिक सरोकार के कार्य कर रहे आशु सिंह सुरपुरा को भाजपा से टिकट नहीं मिलने से समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की है। शहर के एक निजी गार्डन में बुलाई गई एक बैठक में बड़ी संख्या में पहुंचे आशु सिंह सुरपुरा के समर्थकों ने जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से टिकट देने पर आपत्ति जताई है। आशु सिंह सुरपुरा ने भी अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे उनका चुनाव चिन्ह और उनका चेहरा ही कार्यकर्ताओं का चिह्न है। भरतपुर जिले की नगर से दो बार की विधायक अनिता सिंह गुर्जर ने साफ शब्दों में कहा कि वसुंधरा राजे का समर्थक होने के कारण उनका टिकट काट दिया गया है। अनिता सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। बानसून से पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा को टिकट नहीं दिया है। वह भी राजे समर्थक माने जाते हैं। विद्याधर नगर से नरपत सिंह राजवी का भी टिकट कटने से उनके समर्थक मायूस है।