

Thar पोस्ट। बीकानेर में हंगामा, प्रदर्शन जारी है। कोटगेट पर पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है। वहीं अब कलेक्ट्रेट के आगे प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे हैं। यहाँ महिलाएं भी बड़ी संख्या में जुटी है। कल हुए हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने और आज प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किए जाने का विरोध कर रहे हैं। हालांकि प्रदर्शनकारियों का एक शिष्टमंडल जिला कलेक्टर को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचा है। दूसरी ओर कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बात कर कलेक्ट्रेट परिसर खाली करने की बात कर रहे हैं।
