


Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के काफिले के समक्ष कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए तख्तियां लहराई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोलते हुए कहा नहीं सहेगा हिंदुस्तान तिरेंगे और सेना का अपमान। सीएम के काफिले के बीच आकर विरोध जताया। इस बीच पुलिस ने विरोध के रहे कार्यकर्ताओं को काबू में लिया।



सेना के ख़िलाफ़ बयान देने वाले मंत्रियों की फोटो वाली तख्ती लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता। देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग आनंद जोशी , श्रीकृष्ण गोदारा, अभिमन्यु सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

