





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में गोचर भूमि अधिग्रहण के आदेश के विरोध में आज कलेक्ट्रेट पर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिसमें शहर और ग्रामीण अचंल से सैकड़ों की संख्या में आमजन ने हिस्सा लिया ओर गौचर भूमि अधिग्रहण के विरोध में नारे लगाए। इस दौरान संत, महात्मा और सभी संगठनों, पार्टियों के नेता, पदाधिकारी भी मौजूद रहें। मंच से गौचर, गाय के समर्थन में वक्ताओं ने अपनी बात रखी। प्रदर्शन कर रहे गौप्रेमी आक्रोशित हो गए ओर कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए बेरिकेड़ पर चढ़ गए। गौप्रेमियों को रोकने के लिए पुलिस ने भी मशक्कत की।गौचर ओरण संरक्षक संघ की अगुवाई में हो हुआ विशाल प्रदर्शन।इसमे BDA पर 188 गाँवों की गौचर भूमि अधिग्रहण का है आरोप। शरह नथाणियां, भीनासर, गंगाशहर, उदयरामसर क्षेत्र शामिल। खास बात भाजपा, कांग्रेस, रालोपा सहित तमाम पार्टी के नेता एक जाजम पर दिखे।




