ताजा खबरे
IMG 20231123 090506 140 किसानों की मांगों को पूरा करे सरकार - डॉ विवेक माचरा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20240227 WA0260 किसानों की मांगों को पूरा करे सरकार - डॉ विवेक माचरा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीडूँगरगढ़ विधानसभा प्रत्याशी रहे डॉ विवेक माचरा ने सरकार को पूर्व में हुए समझौते को लागू करने और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी देने की माँग को पूरा करने की वार्ता को लागू करने की माँग की है । डॉ विवेक माचरा ने कहा कि देश में किसानों को उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य की बात कह कर सत्ता में आने वाली सरकार किसान के साथ बार बार धोखा करती है , सरकार की ग़लत नीतियों के कारण ही किसान कर्ज़ के तले दबता जा रहा है डॉ विवेक माचरा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कृषि कुओं पर सरकार को समय पर बिजली का बिल तो चाहिए लेकिन किसान को फसल का भाव देना नहीं चाहती ऐसी सरकार और सरकार की नीतियों की ख़िलाफ़त सड़कों पर करेंगे ।


Share This News