Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर पान मर्चेंट के व्यापारी आज मिले जिला पुलिस अधीक्षक से। इस दौरान व्यापारियों ने रात्रिकालीन समय 11 बजे से बढ़ाने की बात रखी। शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक से असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर भी रोष जताया। व्यापारी बोले दीपावली और बीकानेरी कल्चर को देखते हुए 11 बजे से 12 .30 रात्रि को आमजन भी आता है परिवार के साथ। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि इस पर पुनर्विचार कर समय बढ़ाया जाएगा। समाजकंटकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।