ताजा खबरे
IMG 20230726 WA0122 <em>रानीबाजार अंडर ब्रिज</em> को लेकर प्रदर्शन कल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में इन दिनों रानीबाजार अंडर ब्रिज का कार्य चल रहा है। लेकिन धीमी गति से चल रहे कार्य के चलते आस पास हालात खराब हो रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस नेता नित्यानन्द पारीक के नेतृत्व में रानीबाजार अंडर ब्रिज इलाका बेहाल होने पर प्रदर्शन 27 जुलाई को किया जाएगा। पारीक ने बताया कि रानी बाजार अंडर ब्रिज इलाका बेहाल स्थिति में होने व आम नागरिक को परेशानी उठाने व जनजीवन प्रभावित होने के विरोध में स्थानीय अपेक्स अस्पताल रानी बाजार चौराहे पर 27 गुरुवार को प्रातः 11:30 बजे प्रदर्शन कर स्थानीय जिला कलेक्टर ब डीआरएम प्रबंधक को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।


Share This News