ताजा खबरे
कल होगा डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के सुपर स्पेशियलिटी नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटनकेसरिया हनुमान मंदिर के 82वें स्थापना दिवस पर श्री रामकथा महोत्सवनिःशुल्क नशा मुक्ति शिविर : वरदान हॉस्पिटल में कलउद्योगपति डागा को पत्नी शोकजिला अस्पताल में बनेंगे स्त्री और प्रसूति रोग ओपीडी, लेबर रूम, प्री डिलीवरी रूम, पोस्ट डिलीवरी रूम और 4 कॉटेजबीकानेर संभाग: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर हाई-अलर्ट, इतने किमी तक लॉक डाउन जैसी स्थितिजिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंपपुलिस ने जारी की चेतावनी: आरटीओ व ई-चालान के नाम पर भी हो रही ठगीराजस्थान में इस दिन से हीट वेव की चेतावनीएक शाम कैफ़ी आज़मी व तलत महमूद के नाम 9 मई को
IMG 20240312 WA0300 scaled वेटरनरी विद्यार्थियों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सिद्धार्थन को न्याय दिलाने के लिए निकाला पैदल मार्च।।पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय बीकानेर के छात्रों ने केरल में वेटरनरी के छात्र जे . एस . सिद्धार्थ के साथ हुई अमानवीय , नृशंस घटना के विरोध में कार्रवाई करने हेतु एक पैदल मार्च विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से लेकर संविधान पार्क तक निकला गया ।

छात्र प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह बीका ने जानकारी देते हुए बताया कि केरल के वायनाड में वेटरनरी में पढ़ने वाले एक 20 वर्षीय छात्र जे एस सिद्धार्थ को वामपंथी छात्र नेताओं ने सिद्धार्थ के साथ नग्न मारने पीटने, बेइज्जत करने जैसे अमानवीय कृत्य किए एवं उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया हैं। पुलिस ने इस मामले में अभी तक केवल 6 अपराधियों को ही गिरफ्तार किया है , केरल की सरकार इस मामले को दबाने में जुटी हुई है । परंतु संपूर्ण पशु चिकित्सा की छात्र शक्ति सिद्धार्थ को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतर रही है। पैदल मार्च में निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह , सुनील गुर्जर, हर्ष मीणा , रवि शर्मा , आयुष जोशी ,बलराम बाजिया, अनिल जाट , अंकित तंवर गोकुल जोशी सहित भारी संख्या में छात्र उपस्थित रहे ।


Share This News