Thar पोस्ट, न्यूज। समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आज बीकानेर नगर निगम के पार्षद ने आत्मदाह की चेतावनी देकर रोष जताया। निगम के पार्षद मनोज विश्नोई लंबे से समय से अपने वार्ड में सड़के बनाए जाने की मांग कर रहे है। आज इस मुद्दे पर बीकानेर नगर निगम के पार्षद और UIT सेक्रेटरी हुए आमने सामने।
इसके साथ ही सादुल गंज क्षेत्र में खराब बदहाल सड़कों और पट्टे बनाए जाने की मांग को लेकर धरना लगाया। विरोध में पूर्व मंत्री कन्हिया लाल झंवर, पार्षद आनंद सिंह सोढा ,नितिन वत्स सहित आदि मौजूद रहे। बाद में वार्ता के दौरान यूआईटी सचिव यशपाल आहूजा ने फंड की कमी होने की बात कही।
