ताजा खबरे
श्रीमती सी एम मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट ने किया डॉ. सुरेंद्र वर्मा का अधीक्षक बनने पर स्वागत अभिनंदनबैंकॉक में बीकानेर के धनाराम गोदारा को स्वर्ण और श्याम सुंदर स्वामी को सिल्वर पदकप्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्जविद्यार्थियों को मिली 6 लाख की छात्रवृत्तिअवैध खनन सामग्री परिवहन करता ट्रक किया जब्तबीकानेर सड़क दुर्घटना में 4 चिकित्सक घायल, 1 की मौतकांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन, पुतला दहननियमित उड़ान पर भारत तिब्बत सहयोग मंच ने जताया आभारहवाई सेवा : बीकानेर से दिल्ली की प्रतिदिन उड़ान शुरू, उद्गघाटन समारोह हुआसांसद हेमा मालिनी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को भेजी चिट्ठी, कर्मचारी का तबादला किया जाए
IMG 20241023 101608 31 कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन Bikaner Local News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी का केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 8 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे कोटगेट पर  विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया जाएगा।

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि पुतला दहन अमेरिका से भारतीय नागरिकों को जिस अमानवीय तरीके से भारत भेजा गया है, उनके हाथों में हथकड़ी और पैरों में जंजीर थी। ये बेहद ही शर्मनाक है। ये विश्व पटल पर भारत और भारतीयों का अपमान है।  इस गंभीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की खामोशी के खिलाफ किया जाएगा।

संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि शहर और देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत, बिसनाराम सियाग के नेतृत्व में  सम्पन्न होने वाले इस कार्यक्रम में  जिले से प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, लोकसभा प्रत्याशी, विधायक/विधायक प्रत्याशी, जिला प्रमुख, नगर निगम एवम निकाय के अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष, जिले के ब्लॉक  अध्यक्ष, जिले में रहने वाले प्रदेश के अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिले में अग्रिम संगठनों विभागों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष,पूर्व सांसद पूर्व विधायक, जिला परिषद सदस्य, पार्षद और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सदस्य अपनी भागीदारी निभायेंगे।

विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम

दिनाक – 8 फरवरी 2025
समय – सुबह 11  बजे
स्थान – कोटगेट  बीकानेर


Share This News