ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
SAVE 20260324 191814 आरटीई प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर आप ने किया प्रदर्शन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News


Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में आज शिक्षा के अधिकार में चयनित बच्चों के अवैध रूप से निरस्त किये गये प्रवेश विरोध में आम आदमी पार्टी ने सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री के नाम कलक्टर को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में किये गये प्रदर्शन में रोष जताया गया है कि जिन बच्चों का आरटीई के तहत प्रवेश के लिये चयन हुआ है। उन्हें कई निजी स्कूल बिना किसी वैद्य कारण के प्रवेश से मना कर रहे है। इतना ही नहीं कुछ विद्यालय तो फर्जी दस्तावेजों का बहाना बनाकर प्रवेश निरस्त कर रहे है। आरोप है कि पात्र बच्चों को जान बूझकर उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। ऐसे में आरटीई प्रवेश प्रक्रिया में निजी स्कूलों की ओर से भ्रष्टाचार का खेल किया जा रहा है। जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मुद्दे को प्रमुखता से उठाने में प्रोफेसर सलवीर समेजा ने कहा कि आरटीई कानून का उद्देश्य गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा का समान अधिकार दिलाना है,लेकिन वर्तमान में इसकी खुलेआम अनदेखी हो रही है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी पात्र बच्चों को तुरंत प्रवेश दिलाया जाए और दोषी स्कूल संचालकों,शिक्षा अधिकारियों व कार्मिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही बिना कारण प्रवेश निरस्त करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई हो। यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद एक शिष्टमंडल ने जिला क लक्टर से मुलाकात की।

शिष्टमंडल में कार्यकारी अध्यक्ष मोहनसिंह के अलावा, महासचिव प्रो सलवीर समेजा ,वरिष्ठ कार्यकर्ता पूनसा पुरोहित, संजय पाल, संजय लोहाटी, सीताराम सुथार, रणवीर सिंह, अनवर भाटी आदि शामिल रहे।


Share This News