ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर का यह मामला आज चर्चा में रहा। नयाशहर थाना क्षेत्र में स्थित दशनामी गोस्वामी समाज के समाधि स्थल पर तोडफ़ोड़ का मामला सामने आया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार विवादित भूमि पर ट्यूबवैल खुदवाने को लेकर यह विवाद हुआ है। पता चला है कि एक पक्ष द्वारा कथित रूप से विवादित भूमि पर ट्यूबवेल खुदवाने के प्रयास के दौरान दो पक्ष आमने सामने हो गये। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस को बुलाना पड़ा।

ट्यूबवेल खुदाई के लिए जेसीबी मशीन लाई गई थी। जिससे समाधि स्थल पर तोडफ़ोड़ की गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो अब जांच का विषय बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही नया शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। तनाव इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया,लेकिन समय रहते पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया।

img 20250519 2228272292472422936284217 समाधि स्थल पर तोडफ़ोड़ व दो पक्षों में मारपीट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। दशनामी गोस्वामी समाज ने आरोप लगाया है कि ट्यूबवेल खुदाई के नाम पर जानबूझकर समाधि स्थल को नुकसान पहुंचाया गया है, जिससे समाज में गहरा आक्रोश है। समाज के लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Share This News