Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। ही. सो. रामपुरिया विद्या निकेतन उ. मा. विद्यालय गंगा शहर के प्रांगण में बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती का पूजन एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बीकानेर विभाग के विभाग संघचालक श्री टेकचंद बरडिया विशिष्ट अतिथि शिव कुमार व्यास प्रांत अध्यक्ष अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर प्रांत एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री अंकुश चोपड़ा आईसीआईसीआई बीकानेर ब्रांच थे। इस अवसर पर साला प्रधानाचार्य श्रीमती अनुराधा जैन ने साला प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री टेकचंद बरडिया छात्रों को विभिन्न महान वैज्ञानिकों के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जीवन में श्रेष्ठता की ओर जाने का आह्वान किया।उन्होंने सांस्कृतिक भारत की संकल्पना को साकार करने में कार्य में नियमितता समय की पाबंदी व दृढ़ संकल्प तथा नियमित अध्ययन पर कर निश्चित सफलता प्राप्त करने के छोटे-छोटे उपायों की चर्चा की।इस अवसर पर पूर्व समय में गार्गी पुरस्कार इंदिरा पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राओं तथा विगत तीन वर्षों के श्रेष्ठ शैक्षणिक परिणामों पर आधारित विद्यालय में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।प्रांत अध्यक्ष श्री शिवकुमार व्यास ने छात्रों को जीवन में सकारात्मकता अपनी सामाजिक धार्मिक शैक्षणिक संस्कृति को संजोकर रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम अध्यक्ष एवं विद्यालय की एलुमनाई के सदस्य श्री अंकुश चोपड़ा ने अपने अध्ययन कालीन जीवन के संस्मरण को सांझा करते हुए विद्यालय की उत्तम शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में श्री संपत लाल सोनी महानगर अध्यक्ष अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत श्री शरद चंद्र स्वामी सहित छात्रों के अभिभावक विद्यालय स्टाफ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं मां सरस्वती के प्रसाद वितरण के साथ हुआ।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की एलुमनाई के सदस्य श्री प्रतीक आचार्य व विद्यालय की छात्र संसद ने किया।