ताजा खबरे
एक शाम कैफ़ी आज़मी व तलत महमूद के नाम 9 मई कोश्री ओम  बन्ना का जन्मदिन मनायादेशनोक में विद्यार्थियों को दिया ‘से नो टू ड्रग्स’ का संदेश, ऑनलाइन परीक्षा के साथ मिलेगा प्रमाण पत्रपीबीएम ट्रोमा सेंटर के आगे शीतल जल सेवा का हुआ शुभारम्भभारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में जोधपुर प्रांत को मिला नया नेतृत्वफ़न्ना बाबू को मिले पदम् विभूषण, विधायक सारस्वत व अध्यक्ष पचीशिया व बोथरा ने सौंपा ज्ञापनलूणकरणसर में कल मंत्री श्री सुमित गोदारा करोड़ों के कार्यों का करेंगे लोकार्पणजिला कलक्टर श्री निशान्त जैन ने की स्व-गणनाचार छात्राएं घायल, स्कूल छत्त का प्लास्टर गिराचुनाव : देश-दुनिया, बंगाल में ऐसे पलटी बाजी
IMG 20240316 WA0295 डॉ. गुंजन सोनी ने शनिवार को गंगाशहर अस्पताल मे देखे ओपीडी मरीज : पहले दिन 47 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज।गंगाशहर नागरिक परिषद, चिकित्सालय अधीक्षक सहित स्टॉफ ने किया प्राचार्य का स्वागत एवं अभिनंदनबीकानेर. सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने शनिवार 16 मार्च से राजकीय सेटेलाइट अस्पताल गंगाशहर मे अपनी साप्ताहिक ओपीडी सेवाएं देना प्रारम्भ कर दी है. इस क्रम मे शनिवार को डॉ. सोनी ने श्वसन रोग से सम्बंधित करीब 47 मरीजों को देखकर उनका उपचार किया. इस दौरान गंगाशहर नागरिक परिषद के अध्यक्ष जतनलाल दुग्गड़, कनक चौपड़ा, सम्पत दुग्गड़, सोहन लाल चौधरी, विनीत चौधरी तथा चिकित्सालय स्टॉफ से अधीक्षक डॉ. मुकेश वाल्मीकि, डॉ. अभिषेक व्यास, मोहन लाल मोदी, कल्पना यादव, मनोज पन्नू, आदि ने प्राचार्य डॉ. सोनी का स्वागत किया. प्राचार्य डॉ. सोनी की ओपीडी सेवाओं के दौरान श्वसन रोग विभाग के कनिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. विजय कच्छावा का विशेष सहयोग रहा. इस दौरान रवि बजाज एवं विनय थानवी साथ रहे।


Share This News