Thar पोस्ट, न्यूज। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी अपना 76वां जन्मदिन राजस्थान के रणथंभौर में मनाएंगी। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सोनिया गांधी को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में उनकी लंबी आयु और अच्छी सेहत की कामना की। राहुल और प्रियंका भी राजस्थान में हैं।गांधी परिवार रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पास एक शानदार रिसॉर्ट सुजान शेर बाग में रह रहा है। इससे पहले जयपुर से सोनिया गांधी गुरुवार को हेलिकॉप्टर से सवाई माधोपुर पहुंची। उसके कुछ घंटे बाद ही राहुल और प्रियंका भी मां के पास रिसॉर्ट पहुंच गए। प्रियंका गांधी का रणथंबोर से विशेष लगाव रहा है तथा वे कई बार यहाँ आ चुकी हैं।