Thar पोस्ट, न्यूज। कोरोना को लेकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सजग रहने की सलाह दी है। मोदी ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले भले ही कम आ रहे हों लेकिन इसका खतरा अभी बरकरार है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। यह वायरस बहरूपिया है।पीएम मोदी ने कहा कि अभी तक वैक्सीन के 185 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “कोरोनावायरस संक्रमण बहुत बड़ा संकट था। और हम यह नहीं कह रहे हैं कि यह खत्म हो गया है। यह अभी थमा है लेकिन कोई नहीं जानता कि यह दोबारा कब बढ़ जाए। यह एक बहरूपिया बीमारी है। इसे रोकने के लिए हमने अभी तक वैक्सीन के 185 करोड़ डोज लोगों को लगवा चुके हैं। इससे पूरी दुनिया हैरान है।”