Thar पोस्ट, न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीरा बा के अंतिम संस्कार में शामिल होने गुजरात पहुंचे। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कैलाश चौधरी ने ट्वीट कर पीएम मोदी की मांग के निधन पर दुख जताया है। साथ ही शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी है।