Thar पोस्ट न्यूज। सर्दी की हल्की दस्तक के साथ ही कांग्रेस व बीजेपी के बीच राजनीति गरमाने लगी है। अब राजनीति में भी प्रमुख राजनीतिक दलों के आका अपने समर्थकों के जरिये शह और मात का खेल, खेल रहे है। इसकी बानगी आज बीकानेर के सर्किट हाउस में देखने को मिली। सूबे में सरकार अभी कांग्रेस की है। जाहिर है पार्टी का प्रयास रहेगा कि उसकी चले। तो भला निगम कैसे अछूता रह सकता है। बीकानेर नगर नगम में आयुक्त को रखने व हटाने की बात पर शीत युद्ध चल रहा है। सर्किट हाउस में बीकानेर की महापौर सुशीला कंवर ने आज प्रेस वार्ता में निगम आयुक्त पर आरोप जड़ते हुए कहा कि आयुक्त बीकानेर में काम नहीं होने देना चाहते। आयुक्त गोपाल राम बिरड़ा द्वारा शहर में लगातार अनियमितताएं कर व्यवस्थाएं प्रभावित कर रहे हैं। यदि उन्हें 7 दिन में नहीं हटाया गया तो जन आंदोलन किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आयुक्त के खिलाफ अनेक दस्तावेज भी प्रस्तुत किये।