Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में शुक्रवार 22 अगस्त को 2 से 4 घंटे असर रहेगा। प्रातः 07:00 बजे से 09:00 बजे तक विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसमें फुलबाई कुए के पास, कोटगेट के आस-पास का क्षेत्र शामिल है। वहीं प्रातः 09:00 बजे से 10:00 बजे तक सोनगिरी कुए के पास, पानी स्टैण्ड के पास के क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी। इसी तरह, प्रातः 06:00 बजे से 10:00 बजे तक सुषमा इंडस्ट्रीज, श्याम इंजीनियरिंग वर्क्स आदि क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।