





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आवश्यक कार्यों के चलते गुरुवार 30 अक्टूबर को प्रातः 07:00 बजे से 11:00 बजे तक अनेक स्थानों पर बिजली बंद रहेगी। इन इलाकों में इम्पीरियल पैराडाइज, डूडी मोर्टस, सन्धू पोल्टी फार्म, आकाशवाणी के सामने वाली गली, सुभाष पेट्रोल पंप के आस-पास, उदासर फांटा, 220 केवी जीएसएस वाली गली आदि का क्षेत्र शामिल है।




