Thar पोस्ट न्यूज़। बीकानेर में आवश्यक कार्यों के चलते शुक्रवार 25 जुलाई को प्रातः 07 बजे से 11 बजे तक अनेक स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इनमें पुगल रोड, हनुमान मंदिर के पास, पुराना शिव मंदिर के पास बंगला नगर, कड़वासरा चक्की के पास, मनमोहन, जाटों का मौहल्ला सर्वोदय बस्ती, गुर्जर मौहल्ला सर्वोदय बस्ती, सर्वोदय बस्ती के पास, हिरणबाजों की मस्जिद के पास, कोयला वाली गाई, मोरपंख भवन के पास सर्वोदय बस्ती बीएसटीसी स्कूल के पीछे, सियाग प्रिटिंग प्रेस के पास आदि का क्षेत्र और सुबह 8 बजे से साढे नौ बजे तक मन्नु जी की चक्की, जवाहर नगर, नत्थुसर बास का क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी।