Thar पोस्ट, न्यूज। विश्व के अनेक देशों की तरह ऑस्ट्रेलिया में भी हिन्दू आबादी में इज़ाफ़ा हुआ है। वहाँ मुस्लिम आबादी भी बढ़ी है। ईसाई कम हुए है। गोरों के इस देश मे हाल ही में हुई जनगणना (Census) के कुछ आंकड़े सामने आई हैं. ऑस्ट्रेलिया में हर पांच साल बाद जनगणना होती है. ताजा जनगणना 2021 में हुई जिसके आकड़ें पिछले हफ्ते जारी किए गए. आंकड़ों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या बढ़कर दो करोड़ 55 लाख हो गई है. कभी खुद को ईसाई देश बताने वाला ऑस्ट्रेलिया में ईसाइयों (Christians) की संख्या 50 फीसदी से भी कम रह गई है. बीबीसी ने ऑस्ट्रेलिया ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (Australia Bureau Of Statistics) के हवाले से एक खबर छापी है जिसके मुताबिक, अब ऑस्ट्रेलिया में मात्र 44 प्रतिशत ईसाई रह गए हैं. लगभग 50 साल पहले ऑस्ट्रेलिया में ईसाइयों की आबादी 90 फीसदी थी. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में हिंदू (Hindu) और इस्लाम (Islam) धर्म को मानने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, बीते कुछ सालों में ऑस्ट्रेलिया में हिंदू और मुस्लिम आबादी का विस्तार हुआ है. हांलाकि, अभी भी पूरे ऑस्ट्रेलिया में इन दोनों धर्मों को मानने वाले लोगों की संख्या कुल आबादी का 3-3 फीसदी ही है. लेकिन अगर इनकी तुलना पिछली बार की जनगणना के आकड़ों से की जाए तो पता चलेगा की हिंदू और इस्लाम को मानने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।