Thar post, न्यूज बीकानेर। नगर निगम क्षेत्राधिकार में प्लास्टिक सामग्री की रोकथाम के लिए गठित दल द्वारा सोमवार को उपायुक्त एवं राजस्व अधिकारी अल्का बुरड़क के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए 19 हजार 545 किलो प्रतिबंधित पाॅलीथीन जब्त की।
कार्यवाही के दौरान स्वच्छता निरीक्षक नेक मोहम्मद, हितेश यादव, वरूण प्रताप सिंह भदौरिया, सहायक अग्निशमन अधिकारी रेवंत सिंह शेखावत तथा कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा साथ रहे।
दल द्वारा रानी बाजार गुरूद्वारा क्षेत्र स्थित महेन्द्र कुमार गुप्ता के घर के अन्डरग्राउण्ड में बड़े स्तर पर पोलिथिन व प्लास्टिक का गोदाम में औचक छापा मारा तथा कार्यवाही करते इतनी बड़ी मात्रा में पाॅलीथीन जब्त की।निगम आयुक्त गोपाल राम बिरड़ा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार ऐसी कार्यवाही सतत रूप से जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से पाॅलीथीन का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया है।
अग्निवीर वायु भर्ती: मंगलवार तक करें आवेदन
Thar पोस्ट, जयपुर/बीकानेर। भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के तहत ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गये हैं। जिसके लिये इच्छुक अविवाहित पुरूष उम्मीदवार भर्ती से संबधित विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट indianairforce.nic.in और careerindianairforc.cdac.in से प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती के लिए 5 जुलाई (मंगलवार) सांय 5 बजे तक agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर ऑनलाईन पजीकरण कर सकते हैं।
डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल श्री अमिताभ शर्मा ने बताया कि अविवाहित पुरूष उम्मीदवार जो 29 दिसम्बर 1999 से 29 जून 2005 तक जन्मे है वे इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। भर्ती प्रक्रिया हेतु उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय मे किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक होना जरूरी है या 03 वर्षीय इजीनियरीग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 250 रूपये का शुल्क जमा करवाना होगा।
भारतीय वायु सेना के जूनियर वारेंट ऑफिसर एसके ओझा ने बताया कि सोमवार को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में विद्यार्थियों को भर्ती से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान वेरिफिकेशन अधिकारी रविंद्र सिंह पंवार भी साथ रहे।