

Thar पोस्ट, बीकानेर। पिछले कई महीनों से बीकानेर में आम चर्चा का मुद्दा शांत हो गया है। बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी एक बार फिर यशपाल गहलोत को दी गई है। वहीं जोधपुर दक्षिण से नरेश जोशी को शहर कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जानकारी में रहे कि अखिल भारतीय कांग्रेस की ओर से बुधवार शाम जारी सूची में यशपाल गहलोत के नाम पर मुहर लगने के साथ ही समर्थकों में खासा जोश देखने को मिल रहा है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 13 जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। वहीं दो प्रवक्ताओं की भी नियुक्ति की है देखें सूची।

