Thar पोस्ट, न्यूज। बारिशी मौसम के बीच राजस्थान की राजनीति गरमा गई है। विधानसभा में अपनी ही सरकार को घेरने के बाद मंत्री पद से बर्खास्त हुए राजेन्द्र गुढ़ा सोमवार को राजस्थान विधानसभा सदन में लाल डायरी लहराई। इस दौरान उन्हें धक्के देकर बाहर कर दिया गया। बाहर आकर गुढ़ा ने मीडिया के सामने ही लाल डायरी काला चिट्ठा खोलना शुरू कर दिया। गुढ़ा ने सीएम अशोक गहलोत, वैभव गहलोत, आरसीए में क्रिकेट के खेल, राज्यसभा चुनाव में विधायकों की खरीद-फरोख्त जैसे कई मुद्दों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
वे बोले , बीजेपी के विधायकों के लिए आए हवाई जहाज खाली क्यों लौटे थे? उसका हिसाब भी लाल डायरी में है, क्योंकि बीजेपी विधायकों को करोड़ों रुपये देकर खरीदा गया था। वो लाल डायरी आज विधानसभा में मुझसे कांग्रेस के मंत्रियों ने मारपीट कर छीन ली है, लेकिन लाल डायरी का दूसरा पार्ट मेरे पास मौजूद है।