Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को लेकर दिए गए बयान के बाद राजनीति गरमाई हुई है। सोमवार को गजेंद्र सिंह ने गहलोत पर हमला बोलते हुए उन्हें ‘आउटडेटेड’ कह दिया। गजेंद्र सिंह ने गहलोत के बयान के बाद ट्वीट करके गहलोत पर हमला किया। ट्वीट कर शेखावत ने लिखा- गहलोत को अब राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। उनकी पार्टी के लोग भी यही चाहते हैं। इसके साथ ही शेखावत ने लिखा- गहलोत जी के बयानों में मुझे जोधपुर में उनके पुत्र की हार की खीझ सुनाई देती है। वे आज तक जोधपुर लोकसभा सीट का परिणाम नहीं भूल पाए हैं।