Thar पोस्ट। दिग्गज नेता वसुन्धरा ने एक साल के लिए सीएम पद मांगा है।। राजस्थान में दो बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाली भाजपा नेता वसुंधरा राजे फिर से सीएम पद की रेस में शामिल हैं। अन्य दावेदारों को इस रेस में पीछे छोड़ते हुए वसुंधरा अब 1 साल के लिए सीएम बन सकती हैं। एबीपी न्यूज़ ने सूत्रों के हवाले से ऐसा दावा किया है। राजे ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को फोन करते हुए एक साल के लिए मुख्यमंत्री पद मांगा है। बता दें कि राजस्थान में बहुमत हासिल करने के 7 दिन बाद भी भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपने मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की गई है। इस रिपोर्ट की मानें तो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अब तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने को दावेदारी पेश कर चुकी हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।